![]() |
| जलता हुआ नया ट्रांसफार्मर |
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अहिरौली गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनसंदेश टाइम्स द्वारा खबर प्रकाशित किये जाने के बाद बिजली विभाग ने आनन-फानन में जो नया ट्रांसफार्मर लगाया था, वह सप्लाई चालू होते ही एक बार फिर धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका होते ही पूरा गांव एक बार फिर अंधेरे में डूब गया है।
गौरतलब है कि अहिरौली गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप थी। जनसंदेश टाइम्स ने ग्रामीणों और किसानों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद विभागीय टीम ने गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई थी। लेकिन विभागीय जल्दबाजी और ओवरलोडिंग की जांच किए बिना ही सप्लाई चालू कर देने के कारण नया ट्रांसफार्मर भी धू-धू कर जल गया।
नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों की खुशी कुछ ही मिनटों में काफूर हो गई। सप्लाई ठप होते ही गांव के किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी लोड टेस्टिंग या मेंटेनेंस के पुराना या घटिया गुणवत्ता का ट्रांसफार्मर लगा दिया था, जो बिजली का लोड संभाल नहीं पाया।
धान की रोपाई और सिंचाई के इस महत्वपूर्ण समय में ट्रांसफार्मर का दोबारा जलना किसानों के लिए बड़ा झटका है। जनसंदेश टाइम्स बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग करता है कि अहिरौली गांव में जल्द से जल्द सही क्षमता और गुणवत्ता का नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से बहाल की जाए।



