सिटी रिपोर्टर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रयागराज, नैनी रविवार शाम नैनी बाजार स्थित कार्यालय में श्री चीनी मिल रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विनय जायसवाल 'बाबा' ने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण का संदेश दिया था। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन कमेटी प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमेटी संयोजक प्रदीप गुप्ता ने प्रस्तुत किया।घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विनय जायसवाल 'बाबा' को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश तिवारी को, और दशरथ जायसवाल को, महामंत्री पद पर राहुल जायसवाल को तथा
उपाध्यक्ष पद पर पिन्टू विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना मास्टर विश्वकर्मा और सोनू श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। महासचिव की जिम्मेदारी सत्यम शुक्ला को सौंपी गई। सचिव पद पर श्यामू तिवारी 'रानू' और सुनील जायसवाल, मंत्री पद पर लाल चन्द्र यादव, उपमंत्री पद पर कुंज केशरवानी 'एडवोकेट' और राजू पटेल, उप संगठन मंत्री पद पर पप्पू विश्वकर्मा और डायमण्ड, प्रचार मंत्री पद पर अंकित कन्नौजिया और मीडिया प्रभारी पद पर अभिनीत कुशवाहा को नियुक्त किया गया।इसके साथ ही कैफी सुल्तान संगठन मंत्री पंडाल इंचार्ज राजू साहू और बच्चा जायसवाल, वरिष्ठ सलाहकार पवन द्विवेदी और गोपाल गुप्ता, रामलीला मंच प्रभारी घनश्याम जायसवाल, उप मंच प्रदीप दादा, मंच विकास जायसवाल 'सोनू', संगठन मंत्री संदीप कन्नौजिया, कानूनी सलाहकार राम प्रकाश पाल 'एडवोकेट' और युवा प्रभारी बेदु जायसवाल को भी दायित्व दिया गया। गोल्डी जायसवाल, विवेक कुमार, राकेश विश्वकर्मा, शब्बीर अंसारी, राकेश कुमार और शैलेन्द्र गुप्ता को सदस्य के रूप में कमेटी में शामिल किया गया।