दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज: आज बुधवार सुबह साढ़े आठ चौफटका ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। यह सभी लोग बाइक से जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार चौफटका के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत की सूचना मिल रही है। मृतक की पहचान प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा, (40) रूप में हुई है। जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना सुबह करीब 8: 30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें विद्याभूषण (52) निवासी करछना, मंजू (40) निवासी कर्बला और सुनील कुमार (40) वर्ष निवासी कर्बला शामिल हैं। घटना के बाद मृतक रोहित कुशवाहा के परिजन रोते बिलखते कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद चौफटका पुल बर जाम लग गया। इससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया।