![]() |
पूर्व प्रधान की धार्मिक पहल, अपने खर्च से कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, ग्रामीणों ने की सराहना |
खबर को YouTube पर देखने के लिए यहां क्लिक करें
कैफ़ी सुल्तान जी की रिपोर्ट
(प्रधान संपादक)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतरपुर में पड़ने वाले अहिरौली गांव में पूर्व प्रधान अशोक सरोज ने एक बार फिर अपनी सामाजिक और धार्मिक सोच का परिचय दिया है। उन्होंने अहिरौली गांव के डीह बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर क्षेत्रीय लोगों की श्रद्धा को नया जीवन दिया है एवं मंदिर के बाहर काफी समय से खुले चेंबर की मरम्मत करवा करके लोगों को मार्ग दुर्घटना से बचाने का भी कार्य किया है।
पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सरोज ने अपने निजी खर्च से मंदिर की मरम्मत करवाई है। इसमें दीवारों के क्रैक, मंदिर परिसर से जल निकासी हेतु लगे पाइप की मरम्मत, मंदिर परिसर में स्थित विशाल पेड़ के किनारे पर थाले की मरम्मत समेत अन्य छोटे बड़े मरम्मत के कार्य कराए गए। साथ ही मंदिर के बाहर टूटे हुए चेंबर की भी मरम्मत करवाते हुए उन पर ढक्कन लगवा कर जल निकासी की सुविधा को पुनः सुचारु रूप से चालू कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान अशोक सरोज हमेशा से धर्म और संस्कृति के पोषक रहे हैं और जब वह प्रधान थे तब उन्होंने इस डीह बाबा के मंदिर का निर्माण करवाया था। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह प्रधान थे तो उनके द्वारा छठ पूजा, जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन हुआ करते थे और अभी वह प्रधान नहीं है फिर भी उनके द्वारा छठ पूजा पर्व पर छठ पूजा स्थल की साफ सफाई करवाई गई थी एवं अभी डीह बाबा के इस मंदिर की मरम्मत करवाई जा रही है एवं सड़क किनारे काफी समय से मंदिर के बाहर खुले चैंबर की भी मरम्मत करवाई गई और इस पर ढक्कन लगाया गया, जिससे अब किसी भी प्रकार की मार्ग दुर्घटना नहीं होगी, जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है। उनके द्वारा प्रधान पद पर ना रहते हुए भी गांव में धार्मिक आयोजन कराए जाते हैं, जिनके लिए हमें उन पर गर्व है। उनके द्वारा करवाए गए इस धार्मिक कार्य ने गांव में एक नई ऊर्जा और सौहार्द का संचार किया है।
पूर्व प्रधान अशोक सरोज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धार्मिक आस्था हमारी पहचान है। जब तक गांव के मंदिर, पूजा स्थल जीवित रहेंगे, हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। यह कार्य मेरी श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है, यह राजनीति से नहीं जुड़ा है।
ग्राम पंचायत छत्तरपुर के अहिरौली गांव में अशोक सरोज के इस कार्य की हर वर्ग में सराहना हो रही है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में भी वे इसी तरह गांव के लिए सेवा करते रहेंगे।