जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जौनपुर। जौनपुर में शुक्रवार को अभियान चलाकर कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। अभियान के पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डीसी डायट और बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शासन द्वारा विद्यालयों मे संचालित योजनाओं की जांच की। बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। शिक्षकों ने विद्यालय की साफ सफाई कराई।
बेसिक स्कूलों में पहले दो दिन समर कैंप लगाए जाने का आदेश था। इसी के तहत 28 और 29 जून को विद्यालय पर दो घंटे का कैंप लगाकर छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 28 जून को विद्यालयों में बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों और रंगोली से सजाकर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। पहले दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा।
टीका लगाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही खीर और हलवा से मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय परिसर को फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इन गतिविधियों के साथ ही साथ नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
