दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
प्रधान संपादक
नैनी बारिश शुरू होते ही नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुनानगर मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालत यह है कि बारिश के दौरान मोहल्लेवासी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब बारिश थम जाए, वरना घरों और गलियों में पानी भरने के बाद मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या पिछले करीब 20 वर्षों से बनी हुई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।
जलभराव से परेशान लोगों ने अब अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोहल्ले की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर समस्या पर पड़े और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो सके।जमुनानगर मोहल्ले के देवानंद गुप्ता और हनुमान नगर के कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्