जौनपुर: कल प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा को करेंगें संबोधित, टीडी कालेज में जनसभा स्थल पर तैयारी पूर्ण, सुरक्षा कर्मियों ने संभाली कमान

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

जौनपुर। जौनपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगें। जौनपुर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मछलीशहर से बीपी सरोज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगें। जनसभा स्थल पर जोरदार तरीके तैयारी की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहेंगें। प्रधानमंत्री के साथ कई अन्य बीजेपी नेता भी जनसभा में शामिल होंगे।
चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को टीडी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए जहां सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार को हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। वहीं एसपीजी ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास कड़ी निगहबानी की जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भगवा खेमे का उत्साह सातवें आसमान पर है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की सभा के बाद जीत का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। देर शाम तक उनके आगमन की तैयारियां चल रही है।