भागीदारी पार्टी (पी) ने सपा प्रत्याशी रामदेव निडर का किया समर्थन।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7/प्रधान संपादक

(विस्तर)

प्रयागराज ग्राम सभा मेजा में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री प्रेमचंद प्रजापति के आदेशानुसार एवं पार्टी के जिला सलाहकार श्री नवीन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माननीय श्री रामदेव निडर के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया जिसमें पार्टी के सभी नेताओं ने यह संकल्प लिया कि इस बार जो यह निरंकुश , दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक विरोधी रोजगार विरोधी शिक्षा विरोधी जो सरकार है इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए इस बार हम सबको मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है
साथ ही आज भागीदारी पार्टी के नेताओं ने रामदेव लीडर जी को अपना समर्थन पत्र भी सौंपा जिसमें विधानसभा की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की अपील की गई!
इस मौके पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री विनय कुमार, जिला सलाहकार श्री नवीन कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष कोरांव विधानसभा माननीय श्री घनश्याम आदिवासी, विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुमार, ब्लॉक सचिव विद्या वर्मा, विधानसभा सचिव रवि पाल, महिला मोर्चा सचिव विधानसभा कोरांव श्रीमती उर्मिला पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कोरांव विधानसभा श्रीमती काजल कुमारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मैनुद्दीन बाबा जी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हरीशंकर प्रजापति, एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश पासी, डॉक्टर शौकत अली, और समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र यादव उर्फ बबलू यादव, रोहित यादव, रियाज हुसैन, तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे