खबर का बड़ा असर: बदला गया जला ट्रांसफार्मर, जेई का वादा पूरा, गांव में लौटी रोनक

Views
खबर का बड़ा असर: बदला गया जला ट्रांसफार्मर, जेई का वादा पूरा, गांव में लौटी रोनक
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। आजमगढ़ जिले के अहिरौली गांव में जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है।
क्या थी हेडलाइन और समस्या?
14 अगस्त को दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 ने अहिरौली गांव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से दिखाते हुए हेडलाइन चलाई थी— "जला ट्रांसफार्मर, बत्ती गुल, जेई बोले जल्द लगेगा नया ट्रांसफार्मर"।
गौरतलब है कि गांव में कब्रिस्तान के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण धू-धू कर जल गया था, जिससे कई दिनों से गांव में बत्ती गुल थी। धान की रोपाई और सिंचाई के समय नलकूप ठप होने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। उस समय अवर अभियंता (जेई) आतिश यादव ने दूरदर्शन न्यूज़ के माध्यम से ग्रामीणों को जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था।
जेई ने निभाया वादा, तुरंत लगा नया ट्रांसफार्मर
खबर प्रसारित होने के बाद बिजली विभाग तुरंत एक्शन मोड में आया। जेई आतिश यादव ने अपने वादे के मुताबिक त्वरित संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम के साथ गांव में नया ट्रांसफार्मर भिजवाया और उसे सफलतापूर्वक स्थापित कराकर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
नया ट्रांसफार्मर लगते ही गांव के विकास राय, पंकज राय, रमेश राय, अजय राय, विजय यादव, शशांक राय, संजीव राय, नीरज राय, अजीत, सुनील, रामकेश, पूर्व प्रधान अशोक सरोज तथा रामजतन सरोज (भोला) सहित सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 की निष्पक्ष पत्रकारिता और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई का धन्यवाद किया।