उ0 प्र0 भाजपा के शासनकाल में प्रजापति समाज की 138 हत्या हो चुकी: डॉ महेश चंद्रा प्रजापति।

Views
सुहैल सिद्दीकी की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

जनपद प्रयागराज के बारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीटा निवासी अगम लाल प्रजापति के सुपुत्र राजेश कुमार प्रजापति की निर्मम हत्या की सूचना प्राप्त होते ही भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रजापति समाज को झकझोर कर रख दिया है। मृतक अपने पीछे 8 वर्ष की मासूम पुत्री एवं 5 वर्ष के पुत्र सहित पूरे परिवार को असहाय छोड़ गए हैं। यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और भविष्य की हत्या है।
जिलाधिकारी प्रयागराज एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर श्री प्रजापति ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर अपराधियों को शीघ्र फांसी की सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी और ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। श्री प्रजापति ने कहा कि अपराधी चंदन भारतीय का मकान तालाब और बंजर भूमि में गुंडई के दम पर कब्जा करके बनाया हुआ है प्रशासन से मेरी मांग है कि जल्द से जल्द इस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाए। ऐसे अपराधियों को समझ में जीने का कोई औचित्य नहीं है।
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और समाज के कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं। भारतीय जनता पार्टी के साढ़े नव वर्ष के कार्यकाल में प्रजापति समाज में अब तक 138 हत्याएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा लूट हत्या बलात्कार भाजपा की सरकार में बढ़ा हुआ है पीड़ितों को सही न्याय नहीं मिल रहा है। यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय एवं सम्मानजनक मुआवजा नहीं मिला तो भागीदारी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता, समर्थक साथी एवं नौजवान लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
भागीदारी पार्टी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करती रही है और आगे भी पीड़ितों की आवाज बनकर उनके न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
श्री प्रजापति ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में थाने पर न्याय जाति देखकर दिया जा रहा है हत्याओं में मुआवजा जातीय आधार पर दिया जा रहा है ब्राह्मण ,ठाकुर, लाल ,बनिया की हत्या होने पर 2 करोड़ एक नौकरी। यादव, पटेल, जाट, कुशवाहा, मौर्य की हत्या होने पर 50 लाख एक नौकरी। प्रजापति, पाल बिंद ,केवट, मल्लाह, राजभर की हत्या होने पर कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और न ही पीड़ितों को न्याय मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में आए दिन इन तमाम घटनाओं से प्रजापति समाज सीख लेते हुए अपनी पार्टी का डंडा झंडा मजबूत कर रहा है क्योंकि अब वह समझ चुका है कि जब तक अपनी सरकार नहीं होगी तब तक हम लोगों को न्याय नहीं मिलेगा।
इस अवसर पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, प्रदेश सचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति,विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह प्रजापति, संजय प्रजापति सोनेलाल पटेल, डा लाल जी प्रजापति, भानु सिंह प्रजापति नरेश प्रजापति आदर्श मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।