दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 17 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल की उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने हथौड़े नुमा हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, अवैध संबंध के शक को लेकर पिता और बेटे के बीच देर रात कहासुनी हो गई थी।