त्रिवेणी संगम सेवा समिति महेवा के सर्वजातीय कन्या सामूहिक विवाह के चतुर्थ वर्ष में 16 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में, हजारों लोग बने साक्षी।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज। त्रिवेणी संगम सेवा समिति महेवा प्रयागराज उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय कन्या सामूहिक विवाह समारोह 12 अप्रैल दिन रविवार को बड़ी धूमधाम और सामाजिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। लगन विहार गेस्ट हाउस महेवा में आयोजित इस समारोह में 16 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे और हजारों लोगों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बारात डांडी बाजार पदम एनक्लेव अपार्टमेंट से उठकर महेवा tci चौराहा होते हुए मड़ौका रोड स्थित विवाह स्थल लगन विहार पहुंची। रास्ते भर समाज के लोगों ने बारात का स्वागत किया। विवाह स्थल पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
समारोह में अतिथि माननीय श्री अभिषेक दास हरिकिंकर जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुवात की, अतिथि श्रीमती अभिलाषा नंदी गुप्ता जी पूर्व महापौर प्रयागराज के द्वारा सभी जोड़ो को गृहपयोगी समाग्रीयो के साथ लिफाफा सप्रेम भेंट किया!अतिथि निषाद राज वंशज डॉ. बी के कश्यप कुलवधु रीता निषाद जी के द्वारा सभी जोड़ो को वैवाहिक प्रमाण पत्र साथ में उपहार स्वरुप लिफाफा भेंट किया, JUV जेल सुप्रीठंडन श्री राकेश चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही!
इस अवसर पर समिति के संस्थापक दिनेश यादव ने कहा कि समाज में दबे और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए इस प्रकार के सामूहिक विवाह समारोह अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम सेवा समिति द्वारा लगातार इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज में सहयोग और समरसता का संदेश दे रही हैं।अध्यक्ष मुक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन गरीब परिवार की व्यवस्था और सामाजिक समानता की भावना के अनुरूप हैं।
मुख्य संरक्षक श्री स्वामी नाथ त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।श्री चंद्रभान सिंह व श्री संतोष तिवारी ने बताया की समिति की ओर से नवदंपतियों को सोने-चांदी के आभूषण, पलंग, अलमारी, साईकिल, पंखा सहित 51 प्रकार के गृहस्थी के उपहार भेंट किए गए, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारू रूप से कर सकें।
समिति के कोसाध्यछ प्रदीप भारतीय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद श्री दीप चन्द्र मुन्ना प्रधान,श्री दिलीप केशरवानी,श्री मयंक यादव,श्रीमती सरिता देवी महरा,मोहित निषाद,डॉ विनोद जायसवाल,रजत दुबे, दिनेश सिंह,विशाल कुमार, राजू श्रीवास्तव,शक्ति धवन, कुमकुम शर्मा,विंदू राम, ममता श्रीवास्तव, जूही सक्सेना, उमेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव,राजेश यादव, राजेश बजरंगी,गौरव श्रीवास्तव, राजेश सिंह, कल्पना यादव, पूजा पिंकी जयसवाल अंजली यादव, राजकुमारी, उमेश निषाद, अनूप निषाद,सुमित शर्मा राजू यादव, विपिन साहू, रोहित विस्वकर्मा, अभिलाष केसरवानी, सरिता सिंह, साक्षी तिवारी, अंजू तिवारी, बबीता शर्मा, नेहा केसरवानी बबीता केसरवानी, शिवानी जायसवाल पूजा जायसवाल, मीनू वर्मा मंजू सिंह,मोनल, पार्वती, रत्ना, मंजू मौर्या, संजीव सक्सेना , संदीप श्रीवास्तव,विशाल सक्सेना,रंजीत यादव,पुष्पा तिवारी, मनोज यादव,पृथ्वी, राजू साहू,नीलम सिंह. कंचन जायसवाल, साधना श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव,पूजा योगी रेनू सक्सेना नेहा गिरी रीना जायसवाल रेनू श्रीवास्तव, सीता देवी,ममता मालवीय, सीमा त्रिपाठी, गुड़िया, राजेंद्र श्रीवास्तव गुड्डू निषाद नज़र अहमद जोगाभाई रॉयल सरवन मंडल हर श्रीवास्तव अजय अस्थान राम भवन पाल वीरेंद्र गोयल, सीमा विस्वकर्मा कृतिका साधना संकर सहित अन्य हजारों लोग शामिल रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।