एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने वाले होली पर्व को शान्ति पूर्वक मनाएं: डीसीपी विवेक चंद्र यादव।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर 
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक 

प्रयागराज कमिश्नरेट, यमुनानगर जोन डीसीपी विवेक चंद्र यादव बातचीत के दौरान कहा कि होली रंगों का यह अनूठा भारतीय त्यौहार है। जो एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि होली का त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सदभाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। एकता व भाईचारे की भावना के साथ इस पर्व को मनाए। रंगों का त्यौहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की गई है। त्यौहार की आड़ में उपद्रव जैसी घटनाओं से दूर रहते हुए कानून को हाथ में लेने से बचें। इस त्यौहार पर बड़ी संख्या में शराब पी कर वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहे हैं। जिससे आनन्द और खुशी का यह दिन कई परिवारों के लिए त्रासदी में बदल जाता है। प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत यमुनानगर जोन के तहत क्षेत्रों में होली पर्व के उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रत्येक थानों व पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठक कर होली पर्व को भाईचारा एवं शांति पूर्वक मनाने के लिए क्षेत्र वासियों से अपील किया गया है। त्यौहार के दौरान समस्त थानों से जुड़े थाना प्रभारियों व स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पी कर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए संबंधित पुलिस के द्वारा नकेल कसने के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी निर्देश के साथ ही जरूरत पड़ने पर एल्कोहल सैंसर का प्रयोग भी किया जायेगा। लोगों से भी कानून व्यवस्था की स्थिति बनाएं रखने में पुलिस का सहयोग करने और होली पर्व को शांन्ति पूर्वक मनाने की अपील की गई है।