थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद ।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज थाना हण्डिया श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.02.2026 को अभियुक्त रामू यादव पुत्र स्व0 फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम रसार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत बरौत स्थित माधोपुर नहर पुलिया के पास से 04 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-86/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
रामू यादव पुत्र स्व0 फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम रसार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष । ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण।
मु0अ0सं0-86/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण।
04 अवैध देशी बम ।   
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।
1. प्र0नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 विवेक कुमार राय, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अनूप वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 राजन पाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 आकाश कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 
6. का0 राम स्वरुप, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।