दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की शाखा सांस्कृतिक चेतना शक्ति की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्री राहुल श्रीवास्तव एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद एवं हलवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।आयोजन सेवा–भाव, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजरूपपुर उप डाकघर के पोस्ट मास्टर श्री आदित्य श्रीवास्तव सहित उनके सहयोगी कर्मचारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव — श्री रवि शंकर पाल, रानू केसरवानी, सुनील पाण्डेय, अहसन फारुक खान, के. के. राय, श्री आनंद प्रकाश पाण्डेय, सचिन श्रीवास्तव, मिथलेश विश्वकर्मा अनुज सोनी, स्वयं मालिक, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।