87 हजार घूस लेते अधिशासी अधिकारी समेत दो गिरफ्तार।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज थाना झुंसी शिकायतकर्ता श्री प्रवीण रामपाल सिंह पुत्र श्री रामपाल सिंह निवासी रोही पोस्ट रोही थाना उँज जनपद भदोही हालपता उस्तापुर थाना झुंसी जनपद प्रयागराज द्वारा इकाई में दिये गये प्रार्थना पत्र दिनांकित 06.01.2026 जिसमें अराजपत्रित लोकसेवक अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव व लिपिक प्रशान्त सिंह द्वारा शिकायतकर्ता उपरोक्त के फर्म मेसर्स कैलाश गंगापुरम प्रयागराज को आवंटित कार्यो को प्रारम्भ कराने की जगह को दिखाने एवं टी०एस० की अनुमति करवा कर कार्य प्रारम्भ कराने के एवज में 87,500/-रु0 रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता श्री प्रवीण रामपाल सिंह उपरोक्त के द्वारा दिनांक 06.01.2026 को भ्र०नि०सं० इकाई कार्यालय प्रयागराज में दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.01.2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई प्रयागराज की 14 सदस्यीय टीम द्वारा निरी० श्रीमती अंजली यादव के नेतृत्व में घटनास्थल नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट कक्ष से शिकायतकर्ता से रू0 87,500/- रुपये रिश्वत लेते हुए लोकसेवक साक्षीगण व ट्रैप टीम के समक्ष आरोपी प्रशान्त सिंह पुत्र स्व० जंग बहादुर सिंह निवासी 81 अजीतनगर पड़ाव वार्ड थाना को0 नगर जनपद प्रतापगढ़ सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ को समय करीब 14.13 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा 1. प्रशान्त सिंह सम्प्रति लिपिक (टाइपिस्ट) नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़ (गिरफ्तार) 2. आरोपी अभिनव यादव पुत्र राजबली यादव सम्प्रति अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ढ़कवा प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ (नामजद) के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
नोट- भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु यदि कोई अराजपत्रित सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के मो0न0 9454402490 या भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ कट्रोल रूम के मो0न0 9454402484 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराये। जिससे प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा सकें।