थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज थाना फाफामऊ श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-343/2025 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी महरौड़ा थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. अंकेज कुमार पुत्र स्व0 रमेश पटेल निवासी मंहग का पुरा थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 3. अनूप कुमार पुत्र स्व0 सुन्दर लाल श्रीवास्तव निवासी सरायफत्ते थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.01.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी का जनरेटर 20 KVA व अन्य सामान बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-24.11.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत मलाक हरहर चौराहे स्थित वादी मुकदमा के दुकाने से रिपेयरिंग के लिये आया हुआ जनरेटर चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-343/23025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।
1. विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी महरौड़ा थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
2. अंकेज कुमार पुत्र स्व0 रमेश पटेल निवासी मंहग का पुरा थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
3. अनूप कुमार पुत्र स्व0 सुन्दर लाल श्रीवास्तव निवासी सरायफत्ते थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण।
मु0अ0सं0-343/2025 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण।
चोरी का जनरेटर 20 KVA व अन्य सामान ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।
1. व0उ0नि0 कम्बोद सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । 
2. उ0नि0 प्रवीण सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 गौरव गौतम, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । 
4. का0 पंकज राजपूत, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।