थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 220 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर तथा बिक्री के 330/- रूपये नगद बरामद ।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर 220 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर तथा अल्प्राजोलम पाउडर की बिक्री से प्राप्त 330/- रूपये नगद के साथ 02 अभियुक्त 1. मोनू गौड पुत्र श्रीकान्त गौड निवासी दुबकी कला थाना हंडिया प्रयागराज हाल पता मानस नगर थाना नैनी प्रयागराज 2. आनंद भारतीया उर्फ बब्बू पुत्र संजय भारतीया निवासी इंदलपुर थाना नैनी प्रयागराज को लेप्रोसी चौराहे के पास अस्थाई बस अड्डा वाले मैदान के पास थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नैनी पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
पूछताछ का विवरण। पूछताछ पर अभियुक्तों उपरोक्त ने बताया कि हम लोग अल्प्राजोलम पाउडर की पुड़िया बना कर बेचते है । हम लोगों के पास से जो रूपये बरामद हुये है, वह अल्प्राजोलम बिक्री के रूपये थे । साहब हम लोग अपने शौक पूरा करने के लिये नशे का काम कर लेते है । आज हम लोग अल्प्रोजोलम पाउडर बेचने के फिराक में थे, कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।  
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।
1. मोनू गौड पुत्र श्रीकान्त गौड निवासी दुबकी कला थाना हंडिया प्रयागराज हाल पता मानस नगर थाना नैनी प्रयागराज, उम्र 26 वर्ष । 
2. आनंद भारतीया उर्फ बब्बू पुत्र संजय भारतीया निवासी इंदलपुर थाना नैनी प्रयागराज, उम्र 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण।
1. 117 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर बरामद (अभियुक्त मोनू गौड़ के कब्जे से)
2. 103 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर बरामद (अभियुक्त आनंद भारतीया उर्फ बब्बू के कब्जे से)
3. 150 रूपया बिक्री के (अभियुक्त मोनू गौड़ के कब्जे से)
4. 180 रूपया बिक्री के (अभियुक्त आनंद भारतीया उर्फ बब्बू के कब्जे से)
पंजीकृत अभियोग का विवरण।
मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नैनी कमिश्रेट प्रयागराज ।
अभियुक्त आनंद भारतीया उर्फ बब्बू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 604/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना नैनी कमिश्रेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 422/2023 धारा 380/411 भा0द0वि थाना नैनी कमिश्रेट प्रयागराज । 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण।
1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज
2. उ0नि0 श्रीराम उपाध्याय, चौकी प्रभारी जेल रोड नैनी थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 आशीष यादव, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 सतेन्द्र यादव, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।