थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 अवैध देशी बम बरामद।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक

प्रयागराज थाना हण्डिया श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-13.01.2026 को अभियुक्त अरबाज खान पुत्र अब्दुल हकीम निवासी ग्राम तिलौरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद पावर हाउस स्थित नहर पुलिया के पास से 03 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
अरबाज खान पुत्र अब्दुल हकीम निवासी ग्राम तिलौरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण।
मु0अ0सं0-24/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त अरबाज खान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0-450/22 धारा-147/307/323/354(क)/354(ख)/452/504/506 भा0द0सं0 थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ ।    
2. मु0अ0सं0-24/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण।
03 अवैध देशी बम ।   
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।
1. प्र0नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 गौरव तिवारी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 विनय सिंह राठौर, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. हे0का0 सुब्बा राजभर, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 सुधीर कुमार सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।