दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज (कैफ़ी सुल्तान) ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी किया। अटाला, करेली, चौक समेत कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस स्लोगन को लेकर उत्पन्न हुई तनावपूर्ण परिस्थितियों और त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुराने शहर के करेली, अटाला, खुल्दाबाद, चकिया, मीरापुर, दरियाबाद सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त की। इस दौरान डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीसीपी और एसीपी कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। जुमे की नमाज के समय सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। डीसीपी नगर और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने जनता को सुरक्षा का संदेश दिया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान निकाले जा रहे जुलूसों के चलते प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। किसी भी विवाद को रोकने के लिए ड्रोन के जरिए जगह-जगह निगरानी की जा रही है।