शिवपुरा गांव निवासी बीएसएफ जवान गौरव पांडे की सड़क हादसे में मौत गांव में छाया मातम।

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर 
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक 

प्रयागराज मेजा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लेकर जा रही एक इनोवा कार सोमवार देर रात ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के उरुवा विकास खंड के शिवपुरा लेहड़ी गांव निवासी बीएसएफ जवान गौरव पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी अनुसार यह दुर्घटना आंध्र प्रदेश के चिंतूर मंडल क्षेत्र के चट्टी जंक्शन के पास हुई। बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवान ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी उनकी इनोवा कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक जवान गौरव पांडे अपने साथियों के साथ छुट्टी से लौट रहे थे।
बीएसएफ अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार
गौरव