डीयू छात्र नेता शिखर पाल का प्रयागराज में स्वागतः शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने श्याम लाल कॉलेज के विजयी महामंत्री का किया।

Views कैफ़ी सुल्तान की खबर 
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक 

इलाहाबाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में महामंत्री पद पर विजयी हुए छात्र नेता शिखर पाल का प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत किया गया। उनके प्रथम आगमन पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने अपनी टीम के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शेफर्ड धामू पाल और उनकी टीम ने शिखर पाल को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भेंट की। यह स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया गया।
इस स्वागत समारोह में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सत्यम पाल, जिला अध्यक्ष (जमुना पार) डॉ. संजीव कुमार पाल, मीडिया प्रभारी उमेश पाल, अधिवक्ता प्रमोद पाल, अधिवक्ता अनिल पाल, मुन्ना पाल, मनीष पाल, दीपक पाल और योगेश कुमार पाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।