जनकल्याण समिति द्वारा उड़ीसा के वीर पुत्र, बाल क्रांतिकारी और देश के सबसे कम उम्र के अमर शहीद बाजी राउत जी की 99वीं जयंती स्थान गोल पार्क, अतरसुइया, प्रयागराज।

Views कैफ़ी सुल्तान की खबर 
दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक 

इलाहाबाद जनकल्याण समिति द्वारा उड़ीसा के वीर पुत्र, बाल क्रांतिकारी और देश के सबसे कम उम्र के अमर शहीद बाजी राउत जी की 99वीं जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्थान: गोल पार्क, अतरसुइया, प्रयागराज कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल कृष्णा जी ने किया। समिति के अध्यक्ष श्री मोहम्मद हन्जला सद्दाम हुसैन जी ने बाजी राउत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। बाजी राउत जी का जन्म 5 अक्टूबर 1926 को उड़ीसा के ढेंकनाल जिले के नीलकंठपुर गांव में हुआ था। वे अत्यंत गरीब परिवार से थे और बाल्यकाल में ही पिता का निधन हो गया था। मात्र 12 वर्ष की आयु में, वे नाविक का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसी दौरान उन्होंने वानर सेना से जुड़कर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।
11 अक्टूबर 1938 को अंग्रेजों का विरोध करते हुए वे शहीद हो गए। देश के इस महान बालक्रांतिकारी यौद्धा को समिति द्वारा कोटि-कोटि नमन किया गया।
कार्यक्रम में परशुराम चहौन, मोहम्मद युनुस, अबरार अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।