दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
जनपद प्रयागराज में आगामी दिनों में आयोजित होने त्यौहार दुर्गाअष्टमी, महानवमी, दशहरा गाँधी जयन्ती, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज,चित्रगुप्त जयन्ती, डाला छठ और गुरू नानक जयंती देव दीपावली पर्व मनाया जाना प्रस्तावित है तथा विभिन्न संस्थाओ द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होना है।
प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डा.अजय पाल ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया जनपद प्रयागराज में लॉ ऑर्डर को इसको देखते हुए शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनी रहे है ऐसे में
साम्प्रदायिक व शरारती तत्वों द्वारा जनपद की विधि एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किये जाने की प्रबल सम्भावना है। असामाजिक तत्वो द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग की जा सकती है जिससे कटुता बढ़ने व लोकप्रशान्ति विक्षुब्ध होने की प्रबल आशंका है।लोकप्रशान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के प्रयागराज में लागू कर दिया गया है। 27 सितंबर से 6 नम्बर तक लागू रहेगा।