दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज के नैनी में सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा रामलीला ग्राउंड से निकलकर पीएसी ग्राउंड, शनिदेव चौराहा, कॉटन मिल, अरैल मोड़, शंकर ढाल, नैनी बाजार, हनुमान नगर, मेवालाल बगिया, सब्जी मंडी होते हुए सकुशल संपन्न हुई। क्षेत्रवासियों ने भगवान राम के दल के दर्शन किए एवं शोभायात्रा को देखकर उत्साहित हुए। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए नैनी कोतवाली की पुलिस के जवान मौजूद रहे। साथ ही पुलिस उपायुक्त यमुनानगर उप जिलाधिकारी करछना एसीपी करछना प्रभारी निरीक्षक नैनी कोतवाली के दिशा निर्देश पर चौंकी इंचार्ज विपिन वर्मा जी के नेतृत्व में विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ टीम शोभायात्रा को सम्पन्न कराने में लगे रहे।इस दौरान एसपीओ प्रभारी अभयराज सिंह उप प्रभारी परवेज अहमद जनसंपर्क अधिकारी शेख़ लियाकत अली संगठन सचिव रविन्द्र सिंह थाना कमेटी प्रभारी रवि मिश्रा मीडिया प्रभारी विरेन्द्र पटेल सहायक थाना कमेटी प्रभारी रामजी जयसवाल प्रदीप कुमार रामजी गौड़ राकेश कुमार मो फिरोज आदि सदस्यगण मौजूद रहे।