जौनपुर: तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Views
अज्ञात शव की पहचान करने में जौनपुर पुलिस का करें सहयोग
कैफ़ी सुल्तान जी की रिपोर्ट
(प्रधान संपादक)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
जौनपुर। जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कडेरेपुर गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है।
ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं घटना की जांच में जुट गई।
शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु कुछ दिन पहले हुई होगी। बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का है। घटना से गांव में भय का माहौल है। पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।