जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने 2 सगे भाई समेत 5 की मौत

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

जौनपुर। जनपद जौनपुर में रविवार दोपहर बाद चंदवक थाना क्षेत्र में आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए। दर्जनों ट्रांसफॉर्मर पोल टूटकर गिर पड़े। इससे इलाके में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
दोपहर बाद जब तेज आंधी और बारिश शुरू हुई, उस वक्त काशीदासपुर निवासी राहुल यादव के दोनों बेटे 12 वर्षीय अंश और 10 वर्षीय आँसू अपने पड़ोसी अनिल यादव के 12 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बगीचे में आम बीनने गए थे। तभी तीनों बच्चे अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सीएचसी डोभी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बच्चों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
वहीं, करनेहुआ गांव निवासी महेंद्र राजभर का 25 वर्षीय पुत्र बृजेश बारिश के दौरान अपनी गाय को छांव में बांधने के लिए ले जा रहा था, तभी वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पास ही के रहने वाले दीपचंद पाल की दो भैंसें भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मर गईं।
तेज आंधी और बारिश से हरदासीपुर गांव स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में लगभग दो सौ साल पुराना वटवृक्ष जड़ से उखड़ गया। मुकुरीपुर गांव में तीन ट्रांसफॉर्मर पोल समेत करीब एक दर्जन बिजली के पोल तारों सहित गिर गए। रामदेवपुर, चंदवक सहित कई गांवों में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। साथ ही कई घरों और मवेशीखानों की सीमेंट की छतें भी उड़ गईं।
आयुष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र की अनामिका पुत्री धीरेन्द्र कुमार गौतम अपने ननिहाल बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजूरना गांव स्थित अपने मामा उमाकांत के घर आई थी। शाम 3 बजे के करीब तेज तूफान में बाग में आम बीनने चली गई। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। उसकी सहेली घायल हो गई। आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया- दैवी आपदा के तहत चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। मशेवी की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट के बाद सहायता दी जाएगी।