दूरदर्शन न्यूज 24/7
प्रधान संपादक
प्रयागराज नैनी डायल 112 की पुलिस व जेल चौकी इंचार्ज ने सही सलामत नवजात शिशु को भेजा चाइल्ड केयर सेंटर
Prayagraj: नैनी नए पुल के नीचे झोले में मिला नवजात शिशु , 112 की पुलिस ने नवजात शिशु को पहले अरैल चौराहा स्थित एक अस्पताल में नवजात शिशु का चेकअप करवाया जिसके बाद पुलिस ने नवजात को चाइल्ड केयर सेंटर को सौंप दिया।
पी०आर०बी०0097 थाना कीडगंज को इवेंट नम्बर 7350 समय 17: 04, बजे नया यमुना ब्रिज नैनी साईड पर झाड़ियों के बीच कपड़े के झोले में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर तत्परता से कार्य करते हुए, मौके पर पहुंच कर। पुल के नीचे भुट्टे का ठेला लगाई हुई महिला व कालर की सहायता से जहांगीर हास्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत, थाना – नैनी जेल रोड चौकी इंचार्ज की सहायता से बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर पहुंचाया गया। वहीं पीआरबी कर्मी – एच सी -अजय कुमार दुबे व एच सी- रामविलास प्रजापति का कार्य सराहनीय रहा।