आजमगढ़: भैंस को लेकर हुए विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

Views
जियाउल हक की रिपोर्ट/आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में भैंस को मारने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट के मामले में महिला बढ़ा देवी 66 पत्नी पति राम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी महिला का पति दिल्ली में रहता था। इस मामले में प्रार्थी सोनू कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी मोतीलाल सुमित प्रदीप मनीष इंद्रावती वंदना ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर आदिल खान ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोतीलाल प्रदीप कुमार मनीष जो कहीं भगाने के प्रयास में हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।