जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बालू लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक
आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खोजापुर के रहने वाले जोगिंदर 34 पुत्र मनकु बालू नदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर भर मऊ जा रहा था। भरमऊ पुलिया के पास पहुंचने पर बेकाबू होकर सड़क के किनारे ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे ट्रैक्टर चालक जोगिंदर आ गया।
आसपास के लोगों को जब मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से घायल युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जोगिंदर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
