![]() |
| बरदह नेशनल हाईवे पर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस |
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
खबर की वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति की डेड बॉडी हाईवे पुलिया के नीचे पाई गई। इसके साथ ही घटना से कुछ ही दूरी पर एक घायल युवक भी मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान अच्छेलाल (48), पुत्र रामाश्रेय निवासी ग्राम तरउधी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति बृजेश कुमार (31) उसी गांव का निवासी है। गंभीर अवस्था में बृजेश को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकी मोड़ ले जाया गया। जहां से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से एक हीरो होंडा एचएफ डीलक्स बाइक (नंबर यूपी 50 एम 1385) बरामद हुई है। घटना की स्थिति देख जहां स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इस मामले को दुर्घटना बता रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर डॉक्टर के पास जाते समय हुई घटना
इस बारे में परिजनों ने बताया कि अच्छेलाल और बृजेश गौरा-बादशाहपुर (जौनपुर) में डॉक्टर को दिखाने गए थे।
इससे पहले भी दोनों साथ जा चुके थे। और इस बार पांच दिन बाद पुनः चिकित्सकीय परामर्श के लिए निकले थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में यह घटना हो गई।
बरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक के बयान और चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं इस मामले में परिजनों ने इस मामले में बरदह थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
