जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
खबर की वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पिछौरा के प्रधानाध्यापक विजय प्रसाद के 29 वर्षीय सम्मानजनक सेवा करने के उपरांत 31 मार्च को सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन आयोजक मंडल प्राथमिक विद्यालय खजुरा, प्राथमिक विद्यालय कुंभ, कंपोजिट विद्यालय कुंभ, कंपोजिट विद्यालय कोहरौली के सौजन्य से किया गया। जिसमें जिले से सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र राय, वेदपाल सिंह जैसे महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संबोधन में जोखन राम ने कहा कि प्रधानाध्यापक की यह सेवा 29 वर्ष का कार्यकाल एक ही विद्यालय परिसर में जहां से नौकरी प्रारंभ हुई और वहीं समाप्त हो गई। ऐसे शख्स को मैं सलाम करता हूं। कंपोजिट विद्यालय कुंभ के प्रधानाध्यापक सुनील राय ने कहा कि प्रधानाध्यापक पिछौरा द्वारा अपने कार्यकाल में जो भी कार्य किए गए हैं, सदैव स्मरणीय रहेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंजनी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में प्रभु नारायण राय, रामपाल गुप्ता, राज नारायण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्विनी कुमार सिंह, समीर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जोखन राम ने किया। आगंतु को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा कि जो स्नेह यहां हमें मिला है, इसे मैं जिंदगी भर भूल नहीं पाऊंगा। यहां से मेरा स्नेह बना रहेगा, जब भी मौका मिलेगा इस विद्यालय परिसर में आता जाता रहूंगा। खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी पूरी तरह से सेवामुक्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक की समाज के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं, वह जहां भी रहेगा अपना प्रकाश बिखेरता रहेगा।










