मां गंगा की कृपा से यूपी विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे - भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय

Views
भाजपा नेता नितीश पाण्डेय की फोटो
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

प्रयागराज। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवा रक्षा परिषद् भाजपा उत्तर प्रदेश नीतीश पाण्डेय ने कहा कि आज महाशिवरात्रि के दिन भव्य दिव्य महाकुंभ का समापन हुआ है। 144 वर्षों के बाद ऐसे दुर्लभसंयोग के कारण पूरे देश और दुनिया में एक अलग तरह का आकर्षण था।
मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक 45 दिनों तक चले दिव्य और भव्य महाकुंभ का सफल समापन यह प्रमाणित करता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी और सशक्त हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आस्था की डुबकी लगाई, एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाया, पर किसी महामारी का कोई नामोनिशान तक नहीं दिखा। बीजेपी नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महाकुंभ पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। महाकुंभ में हुए एक दुखद हादसे के कारण कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए थे, वे ठीक होकर वापस चले गए, वे सदैव स्वस्थ रहें ऐसी प्रार्थना करता हूं। महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की महिमा, आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का भव्य संगम है। अंत में बीजेपी नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि गंगा मैया की कृपा से उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढता रहे, हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए, यही प्रार्थना है।
जय महाकुंभ ! जय प्रयागराज ! जय भारतीय संस्कृति !