आजमगढ़: करंट लगने से मजदूर की मौत, देर रात गांव पहुंची डेडबॉडी

Views
करंट लगने से मजदूर की मौत, देर रात गांव पहुंची डेडबॉडी
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
खबर की वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
ठेकमा, आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उतरगांवा के रहने वाले स्लाइडिंग कारीगर की वाराणसी में मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आजमगढ़ जिले के उत्तरगांवा के रहने वाले अमरजीत चौहान उम्र लगभग 41 वर्ष को स्लाइडिंग का काम करते समय करंट लग गया। इस हादसे में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे अमरजीत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरूवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। ऐसे में अमरजीत के परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक अमरजीत की फाइल फोटो
मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत कई वर्षों से वाराणसी में रहकर स्लाइडिंग का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो भाइयों में बड़े अमरजीत के छोटे भाई की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अमरजीत के कंधे पर थी। मेहनत-मजदूरी करके जो पैसा मिलता था। उसी से घर का खर्च चलता था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देर रात पहुंची डेडबॉडी, रोते बिलखते परिजन
देर रात पहुंची डेडबॉडी, रोते बिलखते परिजन