बरदह में 30 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए लिया जाएगा शट-डाउन

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह उप विद्युत केंद्र में ट्रांसफॉर्मर में बदलने को लेकर बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। लोगों को इसकी सूचना दे दी गई। प्रभारी जेई जियाउद्दीन ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के सैकड़ों गांव में बुधवार सुबह आठ से गुरुवार देर शाम तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कुल मिलाकर तीस घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ट्रांसफॉर्मर बदले जाने को लेकर शटडाउन लिया जाएगा। बिजली कटौती समस्या दूर हो जाएगी।
वहीं लोगों की शिकायत है कि बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। दो हफ्ते से लगातार समस्या आ रही है। कभी शटडाउन तो कभी अघोषित कटौती से लोग परेशान है। भीषण गर्मी के साथ ही बिजली से होने वाले अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जीवली सकरामऊ चौकी राजागंज भीरा बकेश पिलखुआ समेत कई गांव में मात्र दस से बारह घंटे बिजली मिल रही है। इसमें भी कई बार कटौती हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोग परेशान हैं।