(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह विद्युत उपकेंद्र से सरायमोहन ठेकमा क्षेत्र में रविवार से सोमवार तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस संबंध में एसडीओ लालगंज सुधीर कुमार मल ने बताया कि सरायमोहन ठेकमा उपकेंद्र पर 5 केबीए का ट्रांसफॉर्मर बदलकर 10 केबीए का लगाया जाएगा। इस कारण कारण विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
एसडीओ ने बताया जनता को सूचना दे दी गई है। ताकि बिजली से होने वाले कार्य पहले ही निपटा लें। बताया कि सोमवार 10 बजे से बाद सप्लाई शुरू की जाएगी। 10 केबीए ट्रांसफॉर्मर से निर्बाध बिजली सप्लाई हो सकेगी।
