जौनपुर: 4 साल का बच्चा पानी की टंकी में डूबा, आधे घंटे बाद मां को उतराता मिला शव

Views
जौनपुर। जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली के बलुआ गांव में बुधवार की रात को बच्चों के साथ खेलते हुए 4 वर्षीय मासूम बच्चा पानी की बोतल लेकर घर के सामने बनी टंकी में पानी फिसलकर गिर गई। उस समय परिजन उसे नहीं देख पाए। आधे घंटे बाद खोजबीन की गई तो उसका शव पानी में उतराता मिला। ये देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बलुआ गांव निवासी राजकुमार गुप्ता का 4 वर्षीय पुत्र केशव बुधवार देर शाम को अपने घर के अंदर अपने चाचा राजू के पुत्र कृष्णा व सृष्टि के साथ खेल रहा था। कुछ समय बाद वह घर से बोतल लेकर मकान के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पहुंच गया और उसी दौरान वह गिर गया।
आधा घण्टे बाद बच्चे की मां नीतू ने खोजबीन की तो आसपास नहीं दिखाई देने पर टंकी के पास गई तो वह मृत पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाला। घटना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के समय मृतक केशव के पिता राजकुमार लग्न में गए हुए थे। घटना के बाद माता नीतू बड़े भाई आदर्श, बहन अदिति, दादा सभापति, दादी जमुना सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।