आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जले युवक की पहचान, कोलकाता का रहने वाला था मृतक

Views
आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक दिन पूर्व जलकर हुई मौत के मामले में मृतक की हुई पहचान।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दिन पूर्व ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में आग लगने से जलकर मृतक युवक की पहचान हो गई है। मृतक युवक कलकत्ता का रहने वालो अरका पर्व घोष (26) पुत्र अमितवा घोष के रूप में हुई है। मृतक युवक कलकत्ता के काकूगाछी पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ जिले में हादसे का शिकार हो गया।
यह हादसा आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के 197 नंबर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आस-पास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीषण गर्मी में बाइक में लगी आग से जलने का वीडियो सामने आया है। इस बारे में पुलिस ने बताया था कि जिस ट्रक से बाइक की टक्कर हुई है, वह ट्रक एक्सप्रेस-वे के किनारे दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर खड़ा हुआ था।
इसी दौरान एक बजकर 25 मिनट पर आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में टक्कर लगते ही बाइक में जोरदार आग लग गई। आग लगते ही बाइक और युवक जलने लगा। इसी बीच पीछे से आ रही पिकप ने आग लगने की सूचना ट्रक को दी। जिसके बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पिकप ड्राइवर ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी।
आजमगढ़ के पवई थाना के रैदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 197.2 नंबर स्टोन पर शुक्रवार को दिन में ट्रक में बाइक की टक्कर से बाइक समेत बाइक सवार जलकर खाक हो गया था। मृतक युवक के साथ चल रहे उसके दो अन्य साथी जो कि कार में सवार थे। वह पीछे आए। तब जाकर शव की शिनाख्त हो सकी थी। मृतक पश्चिम बंगाल के कोलकाता का निवासी था। जबकि मृतक और उसके दो साथी बाइक से और कार से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। घटना के समय मृतक बाइक पर अकेले था। जबकि उसके दोनों साथी कार में आगे चले गए थे।
कार सवार जॉय पांजा पुत्र तारक पाजा निवासी 126/6 फूलबागान थाना फूलबागान जनपद कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के अनुसार वह अपने साथी ऋषभ ढढनिया के साथ कार में था। दोनों ने थाना आकर एक प्रार्थनापत्र दिया कि बाइक से अरका पर्व घोष 25 वर्ष पुत्र अमितवा घोष निवासी पी 322 सीआईटी स्कीम विम फूल बागान कोलकाता काकूगाछी (पश्चिम बंगाल) से दिल्ली जा रहे थे।
अचानक अर्का पर्व घोष का मोबाईल बन्द हो जाने से साथी उसको खोजते हुए पुनः वापस आये तो पता चला कि खड़ी ट्रक में पीछे से आकर बाइक से मार लिया। जिससे उसकी गाडी मे आग लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को वाराणसी से प्लेन से अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले गए।