(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के विकास खंड ठेकमा क्षेत्र के जमुवावा गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय लालगंज विधान सभा क्षेत्र से विधायक बेचई सरोज ने केदलीपुर रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया की मार्ग विगत पचास वर्षों जर्जर है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से सड़क के निर्माण की उम्मीद थी। शिलान्यास हो गया है अब उम्मीद है जल्द निर्माण भी पूरा होगा।
बेचई सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य कर रहा हूं। विगत कई वर्षों से उक्त मार्ग जर्जर रहा पैदल चलना मुश्किल हो गया था। विधायक निधि द्वारा 66 लाख 83 हजार रुपए की लागत से 1.850 किलोमीटर मार्ग का शिलान्यास किया गया। इससे लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। इस दौरान तेजबहादुर पासवान, राजनरायन यादव, राजेश यादव, ठेकेदार राजन प्रधान, बेचू मौर्या, रविंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
