जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के परसोली गांव में बीती रात अज्ञात चोरी ने मकान का मेन दरवाजा की कुंडी तोड़ कर नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिया। सुबह परिजनों को चोरी की घटना जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस डायल 112 पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस समेत जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड टीम फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना की जांच किया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के परसोली गांव निवासनी पुष्पा यादव पत्नी रविंद्र यादव के घर में चोरों ने मकान के मेन दरवाजा की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गए। साथ ही कमरे में रखा बक्सा अलमारी का ताला तोड़ कर दो हजार नगद सोने के दो चैन, कान की बाली, दो अंगूठी आदि समेत कई सामान चोरी कर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया की चार लाख रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने चुरा कर गायब हो गया।
घटना की जानकारी होने पर स्थानीय थाना पुलिस एवम जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम डाग स्क्वाड टीम एसपी सिटी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंच गई। चोरी की घटना की जांच किया। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया की चोरी की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर चोरी की जांच की जा रही है।
