आजमगढ़: सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Views
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगत पट्टी गेट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान तहबरपुर निवासी गुड्डू (35) के रूप में हुई। कई महीनों से वह अपने ससुराल बिलरियागंज रहता था।
गुड्डू ट्रक ड्राइवर का काम करता था। रात में खानपुर भगत पट्टी स्थित कबाड़ कंपनी के पास ट्रक को खड़ा कर पैदल ही अपनी ससुराल स्थित घर पर आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पैदल आने के दौरान ही बीच रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। सुबह टहलने निकले लोग शव को देखे तब पुलिस को सूचना दी गई कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। इस संबंध में बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।