थाना बरदह क्षेत्रान्तर्गत अधेड़ की हुई हत्या में वांछित/फरार 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 15-15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित

Views
आजमगढ़। दिनांक 30.05.2024 को वादी मुकदमा धर्मराज पुत्र समई राजभर निवासी उदियावा थाना बरदह आजमगढ़ ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दिया कि शादी टूटने की बात को लेकर विपक्षी महेन्द्र राजभर पुत्र रामजनत राजभर व रंगीला उर्फ रामसकल पुत्र शिवरतन निवासी कोहड़ा थाना पवई आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर वादी मुकदमा के भाई उदय राजभर पुत्र समई राजभर को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया था, के सम्बन्ध थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 178/2024 धारा 34/302 भादवि बनाम 02 नफर पंजीकृत किया गया। जिसमें दोनो अभियुक्त फरार चल रहे है। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.06.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना बरदह पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 178/2024 धारा 34/302 भादवि से सम्बन्धित वांछित/फरार अभियुक्त महेन्द्र राजभर पुत्र रामजनत राजभर व रंगीला उर्फ रामसकल पुत्र शिवरतन निवासी कोहड़ा थाना पवई आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से प्रत्येक अभियुक्त पर 15-15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।