आजमगढ़: ऑटो पटलने से एक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के कबूतरा पुल के समीप शुक्रवार को ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मुंबई से ढाई वर्षीया बच्ची का मुंडन करने के लिए संतोष वर्मा का परिवार अपने गांव रामपुर कटहन थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ आ रहा था। परिवार ट्रेन द्वारा बृहस्पतिवार को देर रात्रि बनारस आया। जिसे लाने के लिए संतोष के ससुर कमला वर्मा ऑटो रिक्शा से बनारस गए थे। शुक्रवार की सुबह पूरे परिवार को लेकर ऑटो से रामपुर जाते समय तरवा थाना क्षेत्र के कबूतरा पुल के समीप मोड़ पर ऑटो नीचे पलट गया। इसमें कमला वर्मा (65) निवासी देवरा थाना देवगांव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके दामाद संतोष वर्मा, अनीता वर्मा, ममता, रोशनी, राधिका, ऑटो चाल सुनील कुमार वर्मा घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। तरवा थाने की पुलिस ने मृतक कमला वर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रिया हैं। वही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।