आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के विकासखंड ठेकमा के अहिरौली गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर बुधवार को ओवर लोड से जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से ट्रांसफार्मर के आस पास आग लग गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है। बिजली सप्लाई ठप होने से लोगो में हाहाकार मच गया। विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई। लोगों का कहना है कि 100 केवी से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां पर लगाया जाए।
खबर को यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करेंआशुतोष राय ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है, जिस कारण यह जल गया है। हम लोग यही चाहते हैं कि इस 100 केवी के ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां पर लगाए जाए।
पंकज राय ने बताया कि गांव में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से काफी घरों में अंधेरा छा गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से काफी समस्या हो रही है। इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है, जिसके कारण यह ट्रांसफार्मर जल गया। हम लोग यही चाहते हैं कि इस जगह पर 100 केवी से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
स्थानीय गांव निवासी संजीव राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली नहीं मिलने से रोजमर्रा के कार्य बाधित हो रहे है। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने पर रात में सोने में काफी परेशानी होगी।
विद्युत उपकेंद्र बरदह के अवर अभियंता जियाउद्दीन आलम से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को लिखित अवगत कराया गया है। जल्द ही जिला मुख्यालय से विद्युत ट्रांसफार्मर आ जाएगा बिजली सप्लाई शुरू हो जायेगी।


