आजमगढ़: रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखां शेख अहमदपुर में रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घंटों मशक्कत के आग पर काबू पाया गया।
राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया, रामदेव चौरसिया की रिहायशी झोपड़ी है। जिसमें दोनों भाई का घर-गृहस्थी के सामान व जेवरात रखे हुए थे। सोमवार की बीती रात दोनों भाई का परिवार भोजन करने के बाद राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया अपनी पत्नी और लड़का के साथ उसी मंडई में सोए थे। राजन चौरसिया के परिवार दूसरे मकान में सोए थे। रात लगभग दो बजे राजेन्द्र की पत्नी की आंख खुली तो देखा कि झोपड़ी में पश्चिमी तरफ आग जल रही है। वह चिल्लाने लगी तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना पर एसडीएम संत रनजन श्रीवास्तव ने तत्काल नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सरोज, कानूनगो राकेश कुमार पांडेय, लेखपाल संतोष लाल को देखकर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को देने के लिए भेजा।