(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर के खरेवां गांव के सड़क के किनारे प्लास्टिक की कुटिया बनाकर रह रहे व्यक्ति की गर्मी से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
खरेवां के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति लगभग 9 वर्षों से गांव में सड़क किनारे रहता था। लोगों ने बताया कि व्यक्ति अपना नाम मुस्ताक (65) ग्राम अरहिया का रहने वाला था। कुछ समय पहले ग्रामीणों ने सड़क किनारे रहने कारण पूछा तो उसने बताया था कि हमारे परिवार के लोग हम से कोई मतलब नहीं रखते हैं। घर से निकाल दिए हैं। तब से खरेवां के लोग समय-समय से भोजन दे देते थे वह भोजन कर अपना जीवन यापन करता था। लोगों का कहना है कि गर्मी लगने से उसकी मृत्यु हुई है।
