आजमगढ़: नामांकन के अंतिम दिन भी जमा हुए पर्चे, सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव और बसपा प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन

Views
आजमगढ़ में नामांकन के अंतिम दिन भी जमा हुए पर्चे।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस क्रम में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
आज नामांकन का अंतिम दिन था। ऐसे में आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेद्र यादव ने चौथे सेट के रूप में एक सेट नामांकन पक्ष दाखिल किया। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सतिराम निर्दलीय प्रत्याशी अक्षय कुमार निर्दलीय प्रत्याशी उमाशंकर और राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से बद्री सिंह और बसपा के प्रत्याशी मशहूद अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके साथ ही राजीव ने निर्दलीय भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी से प्रकाश नारायण राष्ट्रीय जन सहयोग पार्टी से रुस्तम और समाज पार्टी से महेंद्र नाथ यादव निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह चौहान और सुशील कुमार उपाध्याय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा किया।
लालगंज से भी जमा हुए नामांकन
आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुष्मिता सरोज, सुनील मोदनवाल बसपा की प्रत्याशी डॉक्टर इंदु चौधरी ने अपना तीसरा सेट जमा किया। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मीरा जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी से बलिंदर ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके साथ ही लालगंज लोकसभा सीट से मीरा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र हासिल किया।