आजमगढ़: चोरी के आरोपी दिव्यांग की खंभे में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस, दो हिरासत में

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज में चोरी के आरोपी में मानसिक रूप से दिव्यांगको खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बाजार में बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की गई। पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच व कार्रवाई में जुटी है।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में कस्बा बाजार के पास बरहती जगदीशीपुर गांव का निवासी एक मानसिक दिव्यांग युवक समशाद जो अक्सर बाजारों में घूमता रहता है। वह कस्बा जहानागंज में बवाली मोड़ के पास मोहल्ले के ही अफजल के किराने की दुकान के गल्ले से पैसा निकालने का प्रयास कर रहा था।
दुकानदार अफजल व इसके पिता अफजर ने उसे पकड़ लिया और खंभे में बांधकर थप्पड़ से मारने लगे। कस्बे के बाजार में ही युवक को तालिबानी सजा दी जा रही जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पहुंची और युवक को छुड़वाकर जाने दिया गया। यह घटना एक ही समुदाय के लोगों के द्वारा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर स्थानीय थाने की पुलिस संज्ञान में लेते हुए जांच व कार्यवाही में जुटी है। जहां दोनों आरोपी पिता व पुत्र को हिरासत में लिए जाने की बात पुलिस बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।