जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के लालगंज में अनुसूचित सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के वोटरों को साधने में लगी हुई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी ने लालगंज के राम जानकी मैदान में अनुसूचित सम्मेलन कराकर अनुसूचित वोटरों पर भी पकड़ बनाने में लगी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम उपस्थिति रहीं। प्रदेश सरकार की मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता के लिए बहुत से विकास काम किए हैं।
प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम अनुसूचित समाज के लिए किया है इतना काम आजादी के बाद अनुसूचित समाज के लिए कभी किसी भी दल ने नहीं किया। अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को शौचालय देना हो उज्ज्वला योजना से अनुसूचित वर्ग को धुए से मुक्ति दिलानी हो या फिर गरीब अनुसूचित वर्ग को अपना घर मुहैया कराना हो। यह सभी काम मोदी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ किया है।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर, जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सांसद संगीता आजाद पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, लोक सभा प्रभारी धनश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
