(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में कल होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को सुबह से ही रवाना किया जा रहा है। जिले में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं जहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जा रही है। इस क्रम में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं उनमें से श्रीदुर्गा पीजी कॉलेज चंडेश्वर, डेंटल कॉलेज चंडेश्वर, कृषि महाविद्यालय कोटवा, जीडी ग्लोबल स्कूल और एचएमपीएम स्कल हैं।
इस बारे में जिले के सीडीओ परिक्षित खटाना ने बताया कि आजमगढ़ जिले में होने वाले चुनाव के लिए 3801 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 1945 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है जबकि 1300 से अधिक बूथों पर वेब कैमरा लगाया गया है। 469 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं, इसके साथ ही जिले के सभी 3801 बूथों पर सीटीएमएस सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स तैनात की गई है। जो भी अपेक्षित कार्य है उसको पूरा कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियां स्टेशन पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।
![]() |
| आजमगढ़ के जीडी स्कूल से पोलिंग पार्टी रवाना होने के बाद अपनी मशीन देखता कर्मचारी। |
मानक के अनुरूप पुलिस बल लगाए गए हैं प्रत्येक थाने स्तर पर 8 से 10 क्लस्टर मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। एक मोबाइल टीम में पांच लोग जो 10 मतदान केंद्रों को कवर करेंगे। जिले में गठित की गई फ्लाइंट स्क्वाड टीम लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर गुंडों और जिला बदर के घर कार्यवाही विभाग द्वारा कराई जा रही है। जिससे कि जिले में चुनाव को शांतिपूवक संपन्न कराया जा सके।


